Saha Charitable Trust

प्रथम बटालियन ढेंकानाल

Home » Blog » प्रथम बटालियन ढेंकानाल

आज 27 नवंबर प्रथमाष्टमी के दिन प्रथम बटालियन ढेंकानाल के परिसर में 100 आम का पेड़ लगाया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओड़िशा सशस्त्र आरक्षी बल के प्रथम बटालियन के कमांडो श्री सुधीर बेहरा, सूबेदार श्री प्रशांत, हवलदार मेजर श्री रंजन जेना, श्री अभिषेक मिश्र, श्री पंचानन नायक, श्री विज्ञान जेना, श्री रजनी बेहेरा और कई पुलिस बंधु उपस्थित थे । साहा चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य श्री जीवन बाबा ने ओड़िशा को हरा भरा और सुंदर बनाने के लिए, परिवेश का सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध होने के लिए एक जीवन एक वृक्ष के लिए आवाहन किया । इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ढेंकानाल के निवासी श्री जुगल किशोर चांडक एवं श्रीमती कमला देवी उनके लड़की स्वर्गीय डॉ शीतल चांडक की स्मृति में सहायता प्रदान किए ।
इस सामाजिक कार्य में सहायता प्रदान करने हेतु जीवन बाबा ने उनको धन्यवाद अर्पण किया और ओड़िशा के प्रकृति को बचाने और परिवेश सुरक्षा के लिए प्रकृति प्रेमी शुभचिंतकों को आगे आने के लिए आवाहन किया । साहा चैरिटेबल ट्रस्ट के इस ग्रीन ड्राइव के मुख्य उद्देश्य ओड़िशा के प्रकृति को हरा-भरा और परिवेश को सुरक्षित रखना, पशु पक्षियों भोजन, आश्रय एवं भविष्य में कुछ लोगों को रोजगार का अवसर दे सकेगा ।

Translate »