Saha Charitable Trust

पंचम आईआर् बटालियन बौद्ध में वृक्षारोपण कार्यक्रम

Home » Blog » पंचम आईआर् बटालियन बौद्ध में वृक्षारोपण कार्यक्रम

दिनांक २१ सितंबर को स्थानीय अंचल में हरित मंडल निर्माण के उद्देश्य से और परिवेश सुरक्षा हेतु बौद्ध जिले का पंचम आईआर् बटालियन मैं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । बटालियन और साहा चैरिटेबल ट्रस्ट के सम्मिलित प्रयास से १६० से अधिक वृक्षारोपण किया गया है ।

इस कार्यक्रम में उपस्थित थे कमांडेंट श्री दृवास नायक, कमांडेंट श्री गोपबंधु त्रिपाठी, उप कमांडेंट श्री अनिल कुमार प्रधान, उप कमांडर श्री ललित बघा, सहकारी कमांडर श्री बेलार मेहेर, सहकारी कमांडर श्री किशोर बलवंतराय, इनिस्पेक्टर श्री सूर्यकांत मिश्र, इनिसपेक्टर श्री रश्मिकांत दास और बटालियन के बंधुओं के साथ स्वयं श्री जीवन बाबा । बाबा ने कहा कि ओड़िशा को हराभरा बनाने के लिए संकल्प लेंगे, एक जीवन एक वृक्ष सफल करेंगे। मनुष्य का मनमाना व्यवहार के कारण धरती माता पीड़ित हैं, उसकी सुरक्षा संकट में है, व्यक्ति और संस्थाओं को आगे आना चाहिए। यह साहा चैरिटेबल ट्रस्ट कि और से आह्वान है ।
🙏जय जगन्नाथ 🙏

Translate »