साहा चैरिटेबल ट्रस्ट और ओएसएपी सप्तम बटालियन द्वारा २४ फरवरी को बटालियन के परिसर में २५० आम्र वृक्ष रोपण किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक श्री शरतचंद्र मिश्र ने अपने अभिभाषण में वृक्षारोपण के साथ साथ इस वृक्षों के उचित देखभाल करने को महत्व दिया । कार्यक्रम संचालक श्री विजय कुमार साहु डीसीपी ने बताया कि साहा चैरिटेबल ट्रस्ट भुवनेश्वर द्वारा बटालियन परिसर में अबतक लगभग नौ हजार विभिन्न वृक्षारोपण किया जा चुका है । यह प्रशंसनीय कार्य है । कार्यक्रम में उपस्थित थे श्री सुज्ञान चौधुरी, श्री हेमन्त कुमार दास, श्री ललितेन्दु महान्ति, श्री दुष्मन्त कुमार महापात्र, अध्यक्ष श्री विनोद बल, सचिव श्री चंद्रशेखर श्रीचंदन तथा की पुलिस बन्धु। साथ में मारवाड़ी युवा मंच के श्री मनिष खंडेलवाल, श्री किषन बलदिआ, श्री हरिश अग्रवाल, ढेंकानाल निवासी श्री जुगल किशोर चांडक, चंडिखोल के श्री देवदत्त बलियार सिंह, जाजपुर के श्री संतोष कुमार साहु एवं ट्रस्ट के प्रमुख स्वयं श्री जीवन बाबा ।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए श्री जुगल किशोर चांडक और श्रीमती कमला देवी ने अपने दिवंगत पुत्री डॉ शीतल चांडक की स्मृति में सहयोग प्रदान किए थे । भुवनेश्वर के एक शुभ चिंतक भी सहयोग प्रदान किया था ।
श्री जीवन बाबा ने सबको धन्यवाद दिया और आगे इस कार्य में सहयोग करने हेतु निवेदन किया ।
🙏जय जगन्नाथ 🙏




