Saha Charitable Trust

OSAP अष्टम बटालियन परिसर में वृक्षारोपण

Home » Blog » OSAP अष्टम बटालियन परिसर में वृक्षारोपण

दि. 12/06/2022 में साहा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से OSAP अष्टम बटालियन परिसर में 200 आम पौधे का वृक्षारोपण किया गया है । इस कार्यक्रम में सहयोग किया है जी एस् हेल्पिंग हैण्डस् फाउंडेशन ( GS HELPING HANDS FOUNDATION ) और मुख्य अतिथि थे श्री सूर्य नारायण मल्लिक ओपीएस 1 कमांडांण्ट, श्री लक्ष्मी नारायण बेहेरा एसिस्टेंट कमांण्डांण्ट, सुबेदार मेजर दास, श्री कृष्ण चन्द्र बेहेरा सुबेदार, श्री प्रफुल्ल कुमार सेठी सुबेदार, श्री सरोजकांत साहु एस.आई, श्री तपन दास, श्री पी के त्रिपाठी अध्यक्ष हाबिलदार सिपाही शाखा, श्री अजीत कुमार रथ Asso. एवं अनेक पुलिस बन्धुओं के साथ ट्रस्ट के मुख्य ‌श्री जीवन बाबा । बाबा ने सहयोग कर्ता संस्था ओर व्यक्तिओं के प्रति आभार प्रकट किया है ।

ओड़िशा के प्राकृतिक परिवेश सुरक्षा के लिए परिवेश प्रेमियों को आगे आने के लिए साहा चैरिटेबल ट्रस्ट आह्वान किया है । जिन्होंने अपने या परिवार के किसी के जन्मदिन पर, विवाह वार्षिक और ज्ञाति जनोके पूण्यतिथि पर वृक्षारोपण का आग्रह प्रदर्शित किया है उन्हें भी धन्यवाद । इस तरह के सहयोग से राज्य और राज्य के बाहार भी औषधीय वनस्पति और फलदार पौधा रोपण सम्भव हुआ है । इस वर्ष 2022 में भी ओड़िशा के 30 जिले में तथा बाहर में पचास हजार वृक्षारोपण लक्ष्य सफल हो पाएगा ।

अभी भी कोरोना सम्पूर्ण ठीक नहीं हुआ है । स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें, स्वयं स्वस्थ हों परिवार समाज स्वस्थ रहें । यही कामना है ।

Translate »