Saha Charitable Trust

साहा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आम्र वृक्षारोपण

Home » Blog » साहा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आम्र वृक्षारोपण

छत्रपुर के अगस्तिनुआगावं स्थित अष्टम बटालियन कैम्पस परिसर में साहा चैरिटेबल ट्रस्ट भुवनेश्वर की ओर से ९ फरवरी के दिन २०० आम का पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में ओएसएपी-अष्टम बटालियन के सिपाही और अधिकारियों के साथ कमाण्डाण्ट श्री सूर्य नारायण मल्लिक, सहकारी कमाण्डाण्ट श्री लक्ष्मी नारायण बेहेरा, श्री ज्योतिरंजन नायक, श्री अरूण कुमार प्रधान के साथ आचार्य आदिकन्द दास महाराज ( पुरी ), दिगपहण्डि के श्रीमा हरिप्रिया आश्रम के व्रह्मचारी देवदत्त मेकाप, श्रीमती पंकजिनी जेना, श्री देव दुर्लभ साहु( ब्रह्मपुर ) और स्वयं श्री जीवन बाबा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का महत्व बताया था । सम्मानित अतिथि के रूप में ब्रह्मपुर लायन्स क्लब के अध्यक्ष डॉ जोगेन्द्र नायक, श्री अरुण प्रसाद पंडा, टीटानियम इंडस्ट्री के परिचालक श्री भागीरथी होता ने अपने भाषण में उत्तम परिवेश, प्राणवायु के आवश्यकता पूरा करने हेतु वृक्षारोपण और हराभरा वृक्षों के महत्व बताया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ढेंकानाल निवासी श्रीमती कमला देवी और श्री जुगल किशोर चांडक ने अपने दिवंगत कन्या डॉ शीतल चांडक के स्मृति में सहयोग प्रदान किया । श्री जीवन बाबा ने सबको आभार व्यक्त किया है ।
🙏जय जगन्नाथ 🙏

Translate »