पवित्र श्रावण पूर्णिमा, श्री बलभद्र जयंती और रक्षा बंधन उत्सव में शुभेच्छु, प्रकृति प्रेमी और साहा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं ।
कल ११ अगस्त पवित्र रक्षा बंधन अवसर पर ट्रस्ट के द्वारा मा शिखर चंडी के मार्ग पर स्थित पहाड़ी रास्ते के दोनों पार्श्व में बकुल वृक्षों का रोपण किया गया है। इसके पहले टेस्ट की ओर से अनोकोबार वृक्षारोपण कार्य के माध्यम से एक फलों के बगिया बन चुका है।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए हर समय सहयोग करने वाले मा शिखर चंडी आंचलिक सेवा संघ के अध्यक्ष श्री क्षितिश त्रिपाठी के जन्मदिन पर मा शिखर चंडी और प्रभु श्री जगन्नाथ जी के असीम कृपा के माध्यम से साहा चैरिटेबल ट्रस्ट उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन का कामना करता है। इस कार्यक्रम में स्वयं श्री क्षितिश त्रिपाठी और अन्य सदस्यों के साथ आगंतुक दर्शनार्थी तथा पूज्य जीवन बाबा ने वृक्षारोपण किया।
वृक्ष हमारे मित्र है, आइए एक व्यक्ति एक वृक्ष मार्ग पर सबलोग चले यह साहा चैरिटेबल ट्रस्ट की आह्वान है
