२२ अप्रैल विश्व धरित्री दिवस के अवसर पर मा शिखरचण्डी मंदिर के पाद-देश में साहा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वृक्षारोपण किया गया है । गत २०२० से मा शिखरचण्डी आंचलिक सेवा संघ के सहयोग से प्रस्तुत किया गया फल बगिया में इस दिन और फलदार वृक्ष रोपण किया गया । साहा चैरिटेबल ट्रस्ट मा शिखर चण्डी देवस्थान को हराभरा रखने, परिवेश को सुरक्षित रखने और आसपास के पशु पक्षियों को भोजन कराने वाले कार्य कर रहा है । अभी घटनेवाला जलवायु परिवर्तन, विश्व में तापमान बढ़ना और मानवीय अव्यवहार से जैव विविधता विपर्यस्त हो जाना, यह सब कारण से भू माता के स्वास्थ्य की ओर संकट आया है ऐसे जीवन बाबा ने बताया ।
इस कार्यक्रम के लिए ढेंकानाल के श्री जुगल किशोर चांडक उनके दिवंगत पुत्री डॉ शीतल चांडक की स्मृति में सहयोग करते हुए उपस्थित रहे उनके साथ श्रीमती शकुन्तला प्रधान,श्री राकेश दास, श्री मुकेश भागेरिआ, श्रीमती निकिता भागेरिआ, श्रीमती सुरमणी बेहेरा, श्री रंजन स्वाइं, श्री शंकर कुमार नायक,श्री आलोक खटुआ को जीवन बाबा ने कार्यक्रम सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया ।
🙏 जय जगन्नाथ🙏

